
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अरशद वारसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आवश्यकता ही सभी अविष्कारों की जननी है’।
एक्टर अरशद वारसी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तीन किसान बड़ी मेहनत के साथ दिमाग लगाते हुए बुआई करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देख सिंगर मीका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई इस तरह की बोरिंग खबरें किसी को पसंद नहीं हैं। उन्हें रिया और कंगना देखना है।
अरशद ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें दो किसान खेत में पेट के बल लेटे हुए अपने तीसरे साथी के पैर पकड़कर उसे पीछे की ओर खींच रहे हैं और वो इस दौरान अपने हाथों से जमीन में पौधे रोप रहा है। इस वीडियो के साथ अरशद ने लिखा, ‘आवश्यकता ही सभी अविष्कारों की जननी है’।
मीका बोले- लोगों को रिया और कंगना की खबरें पसंद
अरशद के इस वीडियो को शेयर करते हुए मीका ने लिखा, ‘भाई मीडिया और लोगों को इस उबाऊ खबर में कोई दिलचस्पी नहीं है… वे रिया और कंगना जैसी मनोरंजक खबरें पसंद करते हैं। अर्नब गोस्वामी तो और ज्यादा सलमान खान को देखने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन हमारे किसानों की उन्हें कोई परवाह नहीं है।’
तीन दिन पहले भी न्यूज चैनल्स को मारा था ताना
इससे पहले 15 सितंबर को भी मीका ने बारिश के बीच झोपड़े में भीगने से बचने की कोशिश कर रहे कुछ बच्चों का एक वीडियो रीट्वीट करते हुए पूछा था, ‘तो कौन इन बच्चों की मदद करने के लिए आगे आ रहा है? मैं आजतक, रिपब्लिक, जी न्यूज, इंडिया टीवी, इंडिया टुडे, एबीपी न्यूज से निवेदन करता हूं कि उन्हें खोजें और चलो साथ मिलकर उनकी मदद करते हैं… रिया और कंगना पर थोड़ा कम ध्यान दीजिए, देश में और भी मुद्दे हैं।ठीक करने के लिए।’
लोगों ने कहा ये कोई अविष्कार नहीं है
अरशद की ये पोस्ट ज्यादातर लोगों को पसंद आई और इसे लेकर उन्होंने उनकी सराहना की। हालांकि कुछ लोगों को ये समझ नहीं आई और उन्होंने अभिनेता से कहा कि इसमें किसी भी तरह का अविष्कार नहीं है।
I don’t see any necessity here. 3 ppl planting only these much rice plants is inefficient.
This video mst hv been made to gain some likes.— Sahil Goel (@_sahilgoel) September 18, 2020
इसे देखकर उन लोगों को महसूस करना चाहिए जो यह कहते आज की विज्ञान उनकी देन है नहीं आधार यह लोग हैं जो हमें प्रेरित करते हैं कुछ आधुनिक करने के लिए वास्तव में यह हमारे गुरु हैं हमें इनका धन्यवाद कहना चाहिए 🙏 दिल से धन्यवाद
— Kanchan Tyagi (@Kanchan53734900) September 18, 2020
ये कोई invention नहीं
हमारे देश के अन्नदाताओं की लाचारी ,
बेबसी है। जो शायद आपको पता नहीं।— Rajan Rishabh (@RajanRishabh1) September 18, 2020
0