देश की राजधानी दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन नहीं होगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह कह कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जैन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पुन: लॉकडाउन लगाना प्रभावकारी कदम होगा, सभी का मास्क पहनना ज्यादा फायदेमंद होगा।’
There will be no reimposition of lockdown in Delhi. I don’t think it will be an effective step now, wearing of masks by everyone will be more beneficial: Delhi Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/ucGZxb6UgN
— ANI (@ANI) November 16, 2020
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक गुजर चुका है तीसरी लहर अब धीरे-धीरे कम हो रही है। जून में पॉजिटिविटी रेट औसतन 37% थी। तीसरी लहर में औसतन पॉजिटिविटी रेट 15 है, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है।
जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 7606 मरीज ठीक हुए थे। 95 मौतें हुईं थीं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं।
कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस, 7606 रिकवर और 95 मौतें रिपोर्ट की गईं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन pic.twitter.com/vTVeXTG6fR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2020